25 Top Kitchen Design Ideas


25 Top Kitchen Design Ideas
 क्या आपने कभी या महसूस किया है की हम भारतीय पूरी दुनिया में किसी भी अन्य व्यक्ति की तुलना में रसोई में अधिक समय बिताते हैं, पर घर के इस मत्त्वपूर्ण हिस्से के डिज़ाइन की बात आती है तो इसे थोड़ा अनदेखा कर दिया जाता है। पर इस मॉर्डन और आधुनिक युग में लोगो का ध्यान इस और आकर्षित हो रहा है।रसोईघर हो अपने रहन सहन और अपनी संस्कृति के साथ साथ विभिन्न उपकरणों एवं जरूरतों के सामजस्य और अन्य पहलुओं को ध्यान में रख कर आपके सपनों के रसोईघर के निर्माण में आपकी सहायता करने के लिए यहां अद्भुत इंटीरियर डिज़ाइन प्रस्तुत है जिनका आप उपयोग कर इसे रचनात्मक रूप दे सकते हैं।


1. रसोईघर का नक्शा और डिज़ाइन बनाये (Make the Design and Layout Plan)
आप एक रचनात्मक और विवेकशील इंटीरियर डिज़ाइनर (NN Design) की सहायता ले सकते है जिससे आपको आपके रसोई के लिए सुव्यवस्थिस्त लेआउट प्लान बनाने में मदद मिलेगी। रसोईघर के मुख्य रूप से 6 तरह के प्लान होते है इसे आप इस तरह समझे,

kitchen-plan-arrangement

kitchen-layout-plan
Types of Kitchen plans

2. प्राकृतिक प्रकाश पर ध्यान दें (Focus on natural light)

रसोईघर के निर्माण में आप ध्यान रखे की यह सम्भवतय प्राकृतिक प्रकाश की सुव्यवस्था हो अगर हो सके तो सूर्य का प्रकाश आपके भोजन पर आये तो सबसे उत्तम होगा।  साथ ही आप दूसरी कृत्रिम लाइट की व्यवस्था भी करे, साथ ही आप सजावटी लाइट का उपयोग भी कर सकते है। 

kitchen-plan-light-window



3. लाइट पॉइंट की सुव्यवस्था करे (Arrange light point)
आप के रसोईघर में उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों जैसे Mixture Grinder , Refrigerator, Microwave oven, Dish Washer, Kitchen hood, Fan, Light  आदि के  लिए आप  Power point  की  व्यवस्था इस तरह करे की आप खाना बनाते हुए इनका उपयोग आसानी से कर सके।

Kitchen-Color-Switchboard

Kitchen-Color-Light-Switch board

4 . सुनियोजित रंगो का चयन करे  (Color Concept)
प्राकृतिक लकड़ी, सफेद रंग और साथ में ग्रे रंग का उपयोग आपके रसोईघर के लिए बहुत ही शानदार चयन है । यह हमेशा इसे शांत और आधुनिक रूप देता है। साथ ही ऐसे रंग जो मानव स्वभाव को खुश रखे आदि रंगो का चयन करे।  रंगो की जानकारी के लिए आप हमारे दूसरे ब्लॉग Color Psychology and our life अवश्य पढ़े। 

Kitchen-Color-Light-glass door-ss stand
NN Design Kitchen
                           
Kitchen-color
NN Design Kitchen

Kitchen-Color





5 . अधिकतम स्टोरेज की व्यवस्था करें (Maximum Storage)
अपनी रसोई में अधिकतम मात्रा में भंडारण के लिए आवश्यक है की  आप दीवार की पूरी लंबाई को कवर करे   उसके लिए डबल अलमारियाँ भी स्थापित कर सकते हैं।  काउंटर के निचे आप ड्रावर शेल्फ की व्यवस्था कर सम्पूर्ण स्थान का उपयोग कर सकते है।
Kitchen-Color-NN Desiign
NN Design Kitchen
NN Design Kitchen

6. कांच विभाजन (Glass Partition)

यदि आप अपनी रसोई और भोजन के बीच थोड़ी गोपनीयता की तलाश कर रहे हैं तो एक समान दिखने वाला कांच विभाजन बनाना आदर्श है। आप इस क्षेत्र को पूरी तरह से बंद करने के लिए अन्य सामग्रियों का उपयोग कर सकते हैं।  इस फोटो में जहा एक तरफ किचन काउंटर है तो वही इसी के कोने में एक मंदिर बना है जाया या कांच का पार्टीशन इस जगह का विभाजन कर रहा है।
NN DEsign-Kitchen-Storage-Color
NN Design Kitchen
7. टाइल वाली पीछे की दीवार (Tiles Wall)
आपकी रसोई को सुंदर बनाने का एक और शानदार तरीका है दिवलो पर शानदार डिज़ाइन वाली टाइलों का चयन करे। ये टाइलें विभिन्न डिज़ाइनों में उपलब्ध हैं, जिससे आपको अपनी पसंद का चयन करना आसान हो जाता है।




8. नाश्ता काउंटर (Breakfast counter)
यदि आप अपनी रसोईघर  में खाना पसंद करते हैं तो एक छोटा नाश्ता काउंटर बनाना सबसे अच्छा तरीका है। ये काउंटर विशेष रूप से दैनिक भोजन के लिए एक बढ़िया समाधान हो सकते हैं।



9. पोधो को लगाए (Indoor plants)
अपनी रसोई की सजावट को और अधिक स्टाइलिश बनाने के लिए, इंडोर पौधों से सजावट करे। आप अपनी रसोई की खिड़की में पौधे लटकाएं, काउंटर पर रखे, खिड़की के बाहर बेस बनाकर रखे जो की आपके रसोईघर की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देंगे।  आम तोर पर आप धनिया,एलो वेरा, पुदीना, स्नेक प्लांट आदि लगा सकते है।  इस के लिए आप हमारे अन्य ब्लॉग  Best Indoor Plant for Style Your Home देखे। 

kitchen-plants-herbs

kitchen-plant


10. वास्तु सलाह (Vastu Tips)

  • आग्नेय (SW) कोण में रसोई घर का निर्माण करे तथ आग्नेय में ही गैस को रखे। 
  • रसोई का सामान दक्षिण - पश्चिम दिशा रखे।  
  • पूर्व व् उत्तर दिशा में हल्का सामान रखे। 
  • डाइनिंग  टेबल या नाश्ते का टेबल रसोई घर में पश्चिम या वायव्य दिशा में रख सकते है।  
  • खाना पकाते समय व्यक्ति का मुख पूर्व दिशा की तरफ तो उत्तम है। 
  • पानी की मटकी या वाश बेसिन नल का प्रबंध ईशान  (NE) व उत्तर दिशा में करे। 
  • फ्रिज मिक्सचर ग्राइंडर ईशान में नहीं रखे या उत्तर दक्षिण व् पश्चिम में रख सकते है। 


आशा है आपको हमारा ये ब्लॉग पसंद आया होगा, तो लाइक, शेयर और फॉलो करके हमारा हौसला बढ़ाये, और हा कमेंट करके आप जरूर बताये की आगे आप किस टॉपिक पर ब्लॉग चाहते है।  
धन्यवाद !




Comments