अगर अपने घर या आसपास हरियाली देखना पसंद है तो यह भी जान लीजिए कि किस दिशा में कोन-सा पेड़ और पौधा घर- परिवार के लिए सुख समृद्धि लाएगा और कोनसे पौधे नुकसान देंगे।
हरियाली सबके मन को भाती है, सकारात्मक ऊर्जा देती है, शुद्ध ऑक्सीजन देकर पर्यायवरण को भी संतुलित रखती है। इतना ही नही वास्तुदोष निवारण, बीमारियों को ठीक करने में और उत्तम स्वास्थ्य संरक्षण में वृक्ष- वनस्पतियो का योगदान सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है।
लेकिन क्या आप जानते है वस्तु के अनुसार पेड़ पौधे घर के आस पास यदि उपयुक्त दिशा में न हो तो ये शारीरिक , आर्थिक एवं मानसिक समस्याओ का कारण भी बन सकते है।
अच्छी सेहत के लिए उत्तर-पूर्व को हर भरा रखे
वस्तु विज्ञान के अनुसार घर के अनुसार घर के बगीचे या बालकनी में उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में छोटे पौधे जैसे तुलसी, पुदीना,हल्दी, हरी दुब आदि लगाने चाहिए।
तुलसी का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है, वही यह अपने आस पास के वातावरण को भी शुद्ध करता है अतः अपने इसे घर पर अवश्य लगाना चाहिए।
उत्तर दिशा में
नीले रंग के फूल देने वाले पौधे जीवन मे समृद्धि लाने में सहायक होंगे, नीला रंग व्यक्ति के जीवन मे स्थिरता और पवित्रता लाता है।
दक्षिण या पश्चिम दिशा में
इस दिशा में सदैव ऊँचे पेड़ ही लगाए।
सुख सौभाग्य के लिए दक्षिण-पूर्व पर भी ध्यान
अनार का वेद घर के आग्नेय दिशा में लगाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।
लाल रंग के फूल जीवन मे ऊर्जा और उमंग भरते है, लाल रंग के फूल परिवार के लोगो को प्रसिद्धि व यश प्रदान करते है।
सकारात्मकता से भरा बेल या बेल पत्र का पेड़
भगवान शंकर को प्रिय बेल का वृक्ष घर के उत्तर पश्चिम यानी वायव्य कोण में लगाना बहुत शुभ माना गया है। वस्तु शास्त्र के अनुसार घर के प्रांगण में बेल का पौधा वास्तु दोष को दूर कर सुख समृद्धि लाता है, यह लगा बेल का पौधा घर के हर सदस्य को यशश्वी और तेजवान बनाता है।
समृद्धि के लिए मनीप्लांट और बांस
मनीप्लांट, बांस और क्रिसमस ट्री समृद्धि देने वाले माने जाते है। अशोक और बांस के पेड़ लगाने के से घर मे पॉजिटिव ऊर्जा का संचार होता है, इसे लगाने से आपकी तररकी होती है।
वायव्य कोण में एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर नीम का पेड़ दूषित वायुमंडल को शुद्ध करके स्वच्छ पर्यायवरण
प्रदान करता है। बीमारियों को दूर रखने वाले नीम के पेड़ को वायव्य दिशा यानी उत्तर- पश्चिम में लगाना सजखड़ परिणाम देगा।
Comments
Post a Comment